{"_id":"bc3d9bb940d705c2f8181bb864516669","slug":"murder-in-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडों से पीट-पीटकर कर डाली बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडों से पीट-पीटकर कर डाली बुजुर्ग की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Fri, 17 Oct 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना राजगढ़ के तहत शाया सनौरा पंचायत के शाया गांव में भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों के दो गुटाें में हुई खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शाया गांव निवासी मोहन सिंह ने राजगढ़ थाने में शुक्रवार सुबह प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि हाब्बन पंचायत के कस्मली निवासी राम स्वरूप, उसकी पत्नी आशा देवी उसके तीन बेटे मुकेश, विपिन व मिथुन ने पहले तो वीरवार दिन में जबरदस्ती उनकी घासनी में घास काटा, जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने लड़ाई झगड़ा कर उनके परिवार के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
फिर रात के समय यह सब उनके घर आ धमके और डंडों एवं हथियारों से उनके साथ जमकर मारपीट की। इससे उसके वृद्ध पिता मस्तीया राम (80) को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जब जिला अस्पताल सोलन उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तो उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसे और उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पच्छाद के डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि पुलिस ने मोहन सिंह के बयान पर नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 447, 379, 147, 148, 149, 452, 302, 504 व 506 तथा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्वयं मौके पर जाकर नाजमद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मारपीट का गंभीर मामला होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा जा रहा है। बिसरा रिपोर्ट की फोरेंसिक जांच होगी। इसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
-डा.आरके धरोच, प्रभारी राजगढ़ अस्पताल