तेजधार हथियार से वार कर उतार दिया मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बठिंडा जिले के गांव महमा सर्जा के पास नालागढ़ के ढेरोवाल के रहने वाले ड्राइवर का शव उसी के टैंपो से बरामद किया गया है। बड़ी बेरहमी के साथ तेजधार हथियार से उसकी हत्या की गई है। शनिवार शाम वह अपनी एस गाड़ी में सामान लोड कर बठिंडा की ओर निकला था।
रविवार दोपहर उसके परिजनों को बठिंडा पुलिस से इस घटना की सूचना मिली। बठिंडा के थाना नेहियांवाला पुलिस ने सरपंच की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि लूट के इरादे से ड्राइवर की हत्या की गई है। इस कारण अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लूट के इरादे से हुई है हत्या: थाना प्रभारी
मृतक की पहचान 30 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी गांव ढेरोवाल नालागढ़ के तौर पर हुई है। थाना नेहियांवाला प्रभारी हरबंस सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों ने लूट की मंशा से ड्राइवर की हत्या किसी अन्य स्थान पर की होगी और बाद में उसका शव गांव महमा सर्जा में फेंककर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि कुलदीप कुमार अपने टैंपो में गांव महमा सर्जा स्थित निगी हाईटेक मशरूम फार्म के लिए सामान लेकर आया था। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि रास्ते में ही अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी हत्या कर दी। उधर, फार्म के मुंशी दुने ने बताया कि शनिवार देर रात एक बजे ड्राइवर कुलदीप कुमार से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही पहुंच रहा है। कुछ समय बाद पता चला कि उसका शव उसी के टैंपो में मिला है।