फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case girl dead body found in sirmour

अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, गैंगरेप की आशंका

Mon, 06 Jun 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 06 Jun 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
murder case girl dead body found in sirmour
मामला हत्या का लग रहा है, जबकि गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।

छह दिनों से लापता चल रही गिरिपार क्षेत्र की एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। अर्धनग्न अवस्था में मिले जीर्ण-शीर्ण शव को जंगल में दबाने के प्रयास किए गए हैं। मौका-ए-वारदात की स्थित से मामला हत्या का लग रहा है, जबकि गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरिपार की युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई। जिसके बाद डीएसपी भीष्म ठाकुर, थाना प्रभारी अशोक चौहान टीम सहित तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन


धारटीधार में लड़की के मोबाइल की लास्ट लोकेशन मिली। इस क्षेत्र पर तलाश अभियान फोकस किया गया। बाइला क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने जंगल क्षेत्र से बदबू की बात कही थी। तलाशते हुए मौके पर पहुंचे तो सब हैरान रह गए। लड़की अर्ध नग्न हालत में पत्थरों से दबाई गई थी। शव का कुछ हिस्सा ही बाहर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर केवल एक शर्ट थी। काफी दिनों से पड़े होने के कारण, शव जीर्ण शीर्ण हालत में था। जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इस लड़की के साथ कंपनी के प्रोडक्ट बेचने वाली दूसरी लड़की को बुलाया गया। जिसने पांव में पहनी जूती से पहचान कर ली। इसके बाद मौके पर परिजनों को बुला लिया। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है।

ऐसे हुई थी युवती की गुमशुदगी

murder case girl dead body found in sirmour
Crime

उन्होंने कहा कि बाइला में युवती का शव मिला है। शव को पत्थरों से दबाने का प्रयास किया गया था। गिरिपार की लापता युवती के परिजनों व सहेली ने मृतक की पहचान कर ली है। इस मामले में 2 लोगों से कड़ी पूछताछ शुरु कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट जुन्गा लैब भेजी जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद की हत्या की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

गिरिपार निवासी एक 24 वर्षीय युवती 6 दिनों से लापता चल रही थी। युवती एक कंपनी के कार्यालय में प्रोडेक्ट बेचने का कार्य करती थी। 31 मई की सुबह घर से कार्यालय निकली थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।  पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। परिजनों को इलाके में शव होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस टीम भी मोके पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed