फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at mandi.

35 फीट गहरी चट्टान में छिपाई प्रेमिका की लाश

Wed, 04 Feb 2015 01:18 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
murder case at mandi.

एक माह से लापता राही गांव की युवती का शव मंगलवार को पुलिस ने वांश गढ़ के समीप करीब 35 फीट गहरी खाई से बरामद किया। लापता युवती को उसके कथित प्रेमी ने मौत के घाट उतारा। आरोपी थलिया राम उर्फ नागू राम ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया।

विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने युवती का सड़ा गला शव बरामद किया। पुलिस जानकारी के अनुसार एक जनवरी को राही गांव निवासी 25 वर्षीय हूमा देवी को इसी गांव का थलिया राम भगा कर ले गया। इसी दिन दोनों को लारजी के पास साथ देखा गया था।
विज्ञापन

खुद ही किया पुलिस के पास सरेंडर

murder case at mandi.

युवती के परिजनों की शिकायत पर बालीचौकी पुलिस में छह जनवरी को आरोपी थलिया राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 165 व 363 के तहत केस दर्ज किया गया, लेकिन आरोपी थलिया राम पुलिस की गिरफ्तारी से बच रह रहा था। 31 जनवरी को आरोपी ने स्वयं ही पुलिस के पास सरेंडर किया।

पुलिस रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी थलिया राम ने अपना गुनाह किया और उसकी निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने धार गांव के समीप वांश गढ़ के पास खाई से युवती का शव बरामद किया। डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार, प्रोबेशनरी डीएसपी अमित शर्मा, औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम आरोपी थलिया राम को लेकर मौके पर पहुंची।

एक जनवरी को घर से भगा ले गया था

murder case at mandi.

जहां आरोपी ने युवती की हत्या कर शव को 35 फीट गहरी खाई में गुफानुमा चट्टान छिपा रखा था। मंडी से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सबूत एकत्र किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी थलिया राम युवती के साथ शादी करना चाहता था और एक जनवरी को उसे घर से भगा कर ले गया था।

औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी थलिया राम ने 31 जनवरी को सरेंडर किया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया। आरोपी ने युवती की हत्या कर शव को धार गांव के समीप खाई में गुफानुमा चट्टान में छिपा रखा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed