{"_id":"5b84f5da42c79246475f75a7","slug":"murder-case-at-manali-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला साढू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला साढू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगती ग्राम पंचायत हलाण-1 के गांव सरसेई में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद सरसेई गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नग्गर के पास सरसेई में रक्षाबंधन के दिन नेपाली मूल का रतन बहादुर (38) अपने साढू नेपाली भाले बहादुर के घर गया हुआ था। इस बीच देर रात उनके बीच किसी विषय को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। आरोपी ने रतन बहादुर की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह होने तक आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मकान मालिक शेर सिंह ने जब सुबह नेपाली के कमरे के बाहर शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर फरार चल रहे नेपाली की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को घटना स्थल से एक डंडा भी मिला है। रतन बहादुर अपने परिवार के साथ सरसेई में टीसी ठाकुर के बागीचे में बने एक घर में किराया पर रहता था।
घटना के बाद मृतक के परिवार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले शातिर को दबोच लेगी। घटना को लेकर मनाली में दिनभर चर्चाओं का माहौल रहा।