फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at kangra himachal.

बस इतनी सी बात पर कर दिया दोस्त का कत्ल

Wed, 18 Feb 2015 09:42 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 09:42 AM IST
murder case at kangra himachal.

मामूली कहासुनी के बाद मारपीट के दौरान सोमवार आधी रात को दो दोस्तों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त नशे में थे। मामला धार इलाके के चढ़ियार का है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपी युवकों राकेश और काकू निवासी रूपेहड़ को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार (33) निवासी रूपेहड़ के रूप में हुई है।



सुनील कुमार और दोनों आरोपी अविवाहित थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। युवक मोबाइल की निजी कंपनी में सिम बेचने का कार्य करता था। आरोपी भी निजी कार्य करते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पांच बजे पुलिस को हत्याकांड की सूचना मिली थी।

परिजनों ने सड़क पर किया चक्‍का जाम

murder case at kangra himachal.

डीएसपी पुनीत रघु ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस के अनुसार तीनों युवक सोमवार देर रात करीब एक बजे संसाई की तरफ से आ रहे थे। रास्ते में अचानक किसी बात को लेकर आपस में उलझ पडे़। बताया जा रहा है कि तीनों नशे की हालत में थे। आपसी झगडे़ में सुनील कुमार नीचे गिर गया और बाद में उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया।

चिकित्सक ने सुबह पांच बजे सुनील को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों सहित मंगलवार को चढ़ियार सड़क पर एकत्रित होकर पुलिस से हत्या के आरोपियों को उन्हें सौंपने की मांग की। डीएसपी पुनीत रघु ने घटनास्थल पर जाकर लोगों को शांत किया। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि हत्या के आरोपी राकेश और काकू को गिरफ्तार किया गया है और दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed