{"_id":"fb5835a494878c79e4bc55c7af91a8c7","slug":"murder-at-kangra-four-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Sat, 18 Jul 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ घूमने गया युवक वापस नहीं लौटा। पुलिस ने अब उसका शव बरामद किया है। मामला हिमाचल के कांगड़ा का है। यहां यहां कई दिन से लापता पठियार के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नगरी के समीप लिंगटी पुल के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज करके चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पठियार निवासी देवेंद्र कौंडल (23) पुत्र नगीन चंद कुछ दिन से लापता था। बताया गया है कि देवेंद्र हटवास में एक कार शोरूम में कार्यरत थाद्घ
विज्ञापन
वह अपने कुछ मित्रों के साथ घूमने गया था। इसके बाद युवक घर नहीं पहुंचा। उसके दो दिन बाद युवक के परिजनों ने नगरोटा बगवां पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने नगरी के लिंगटी पुल के समीप लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया।
विज्ञापन
कांगड़ा के डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि इस मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवक का शव टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पालमपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि किन हालात में इस युवक की मौत हुई है, पुलिस मामले की तह तक जाएगी।