फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder at hamirpur himachal

भतीजे ने पीट पीटकर ले ली चाचा की जान

Sun, 26 Oct 2014 05:55 PM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
murder at hamirpur himachal
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के बीड़ गांव में एक भतीजे से चाचा को मौत के घाट उतार दिया। वारदात में आरोपी के माता पिता ने भी साथ दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक ने अवैध संबंध के संदेह के चलते अपने चाचा की जान ले ली। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी युवक के माता-पिता को भी हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ कर ली है।

नादौन से पकड़ा गया आरोपी

murder at hamirpur himachal

पुलिस के अनुसार प्रदीप उर्फ सन्नी (24) निवासी बीड़, सुजानपुर ने रविवार सुबह करीब पांच बजे अपने चाचा कश्मीर सिंह को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मारपीट के समय प्रदीप के माता-पिता भी साथ थे। वारदात के बाद प्रदीप मौके से फरार हो गया जिसे नादौन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार कश्मीर सिंह नशे की हालत में था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अजय बौद्ध का कहना है कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी को दोपहर बाद नादौन से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed