सनसनी: पानी की टंकी में मिला एमटेक छात्र का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब में एमटेक के छात्र का शव हॉस्टल की छत पर पानी की टंकी से बरामद किया गया है।
पंजाब के जिला मानसा के जलबेहड़ा गांव का जगतार सिंह (27) पुत्र सरदार गुरमेल सिंह इटरनल विश्वविद्यालय बडू़ साहिब में एमटेक फाइनल ईयर का छात्र था।
रविवार रात करीब 11 बजे तक जगतार दोस्तों के साथ था। रात को वह कमरे में नहीं आया। रूम मेट ने सोचा कि वह किसी अन्य दोस्त के कमरे में सोने चला गया है।
सोमवार सुबह जब जगतार नहीं आया तो खोजबीन शुरू हुई। कुछ छात्र हॉस्टल की छत पर गए तो वहां छत पर रखी 3000
लीटर पानी की टंकी के पास जगतार की चप्पलें और मोबाइल फोन मिला। मोबाइल फोन बंद था।
रात को कमरे में नहीं आया
टंकी में देखा तो उसमें जगतार का शव था। आनन-फानन में विवि प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।
विवि के रजिस्ट्रार अजीत सिंह ने कहा कि हॉस्टल रात नौ बजे बंद होता है। उसके बाद विद्यार्थी एक-दूसरे के कमरे में टीवी देखने जाते हैं। जगतार सिंह हर रोज सुबह 2 से 3 किलोमीटर मॉर्निंग वॉक करने जाता था।
सोमवार सुबह जब 8.15 बजे तक
उसका पता नहीं चला तो उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद जगतार का शव हॉस्टल की टंकी से बरामद किया गया। डीएसपी
राजगढ़ भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का मामला लगता है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।