फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mother killed his daughter at kangra himachal

मौसी के घर जाने से मना करने पर मां ने ले ली बेटी की जान, ढांक से दिया धक्का

Sat, 10 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा) Updated Sat, 10 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
mother killed his daughter at kangra himachal

उपमंडल पालमपुर के भवारना में एक मां ने अपनी ही बेटी को मौसी के घर जाने से इंकार करने पर ढांक से धक्का दे दिया। इसके चलते बेटी गंभीर घायल हो गई। बाद में उसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार रझूं के गांव चीड़न की अनुराधा देवी (40) वीरवार को अपनी बहन के घर जाने के लिए तैयार हुई।
विज्ञापन


इस दौरान उसने 15 वर्षीय बेटी को भी अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन बेटी ने मां के साथ जाने के लिए मना कर दिया। इस पर अनुराधा भड़क गई और कमरे में ही उसको चप्पलों से बेटी को पीटने लगी। एक बार मार खाने के बाद बेटी कमरे से बाहर कहीं चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

mother killed his daughter at kangra himachal

इसके बाद मां डंडा लेकर उसे ढूंढने चली गई। घर की कुछ दूरी पर ही जब बेटी उसे फिर मिली तो उसने उसकी वहां डंडे से फिर पिटाई करनी शुरू कर दी। जहां लड़की खड़ी थी मां ने उसे वहीं डांक से धक्का दे दिया।

गांव वालों की मदद से उसे खाई से बाहर निकाला गया और टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। लड़की के रिश्तेदारों ने पुलिस को इस बाबत सूचना दी।

उधर, भवारना थाने के एसएचओ सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि अनुराधा को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed