फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mother-in-law beating with cricket bat

अरे ये क्या! सास ने क्रिकेट बैट से कर डाली बहू की धुनाई

Fri, 11 Apr 2014 08:10 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 11 Apr 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law beating with cricket bat

जंगली गांव में सास ने क्रिकेट बैट से बहू की पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राधा शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सातवीं कक्षा में पढ़ रहे बेटे को पढ़ाई को लेकर डांट रही थी।

विज्ञापन


इस पर उसकी सास आग बबूला हो उठी। और उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गई। सास ने गुस्से में आकर बच्चों के खेलने वाला बैट उठाया। और उसे पीटना शुरू कर दिया।

राधा शर्मा के बेटे ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उसे घुटनों में चोटें आई हैं। राधा ने बताया कि 13 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले उसे तंग करना शुरू कर दिया जो आज भी जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी वीना भारती ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed