{"_id":"572b80914f1c1b4e345cd6e0","slug":"molestation-with-school-girl-at-mandi-principal-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बुलाकर छात्रा से छेड़खानी, प्रिंसिपल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में बुलाकर छात्रा से छेड़खानी, प्रिंसिपल गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Updated Fri, 06 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
11वीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रीतम चंद को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : demo pic
हिमाचल के मंडी में सराज घाटी की थरजून पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केयोलीधार में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रीतम चंद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 ए, बी और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रीतम चंद की हरकतों से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीरवार को स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। गोहर थाना प्रभारी लाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में एक अन्य छात्रा ने भी प्रीतम चंद पर अश्लील हरकतें करने की बात कही है।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 20 अप्रैल को कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने अपने कमरे में बुलाकर उनकी बेटी से अभद्र व्यवहार किया और अश्लील हरकतें भी कीं। उनकी बेटी ने डर की वजह से यह बात अभी तक नहीं बताई थी। वीरवार को हिम्मत कर उनकी बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन