फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Molestation case with College Girl at Bilaspur College.

शिक्षक की करतूत, परीक्षा के दौरान छेड़ी छात्रा, घर तक पहुंचा

Sun, 09 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Molestation case with College Girl at Bilaspur College.

कॉलेज का एक प्राध्यापक परीक्षा के दौरान एक छात्रा को छेड़ने लगा। मजबूर छात्रा परीक्षा छोड़ यहां से भाग गई। वहीं, आरोपी घर तक आ धमका। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है।

विज्ञापन


यहां डिग्री कॉलेज बिलासपुर में संगीत प्राध्यापक पर परीक्षा के दौरान छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। आरोप है कि वह छात्रा को धमकाने उसके घर भी पहुंच गया। मामला रफा-दफा करने के लिए छात्रा को विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने की बात भी कर रहा है।
विज्ञापन


इसकी कॉल रिकार्डिंग भी हाथ लगी है। इसमें आरोपी ने 22 मिनट बात की है। उसने अपनी गलती भी मानी है। बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा का 29 सितंबर को पेपर था। छात्रा ने प्राचार्य को दी शिकायत में कहा कि उसका हिंदी मेजर का पेपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संगीत प्राध्यापक वहां पहुंचा। उसने छात्रा का मोबाइल उठाया और उसमें अपना नंबर सेव कर दिया। कहा कि आज से हम दोस्त हैं। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा पेपर छोड़कर भाग गई और अन्य प्राध्यापकों मीना, अरुणा, राजेश और अपनी सहेलियों को सारी बात बताई। इसके बाद भी यह सिलसिला यहीं नहीं थमा और आरोपी छात्रा को फोन करने लगा।

सामने आई बाकी छात्राएं, कहा हमें भी करता है परेशान

Molestation case with College Girl at Bilaspur College.

इधर, मामला सामने आने के बाद करीब तीन दर्जन अन्य छात्राओं ने भी प्राचार्य को लिखित शिकायत दी हैं। इसमें कहा है कि आरोपी लड़कियों के फोन नंबर मांगता है। फिर उन्हें फोन कर परेशान करता है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं, कॉलेज पीटीए के अध्यक्ष नवीन ने कहा कि उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है। ऐसी सूचना जरूर मिली है। कॉलेज प्राचार्य के साथ बैठक कर जांच कमेटी बनाई है। इधर, आरोपी प्राध्यापक ने कॉलेज के दो अन्य प्राध्यापकों पर आरोप लगाया कि ये उन्हें बदनाम करना चाहते हैं।

इस कारण ऐसे आरोप लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने किसी भी छात्रा से ऐसी कोई हरकत नहीं की है। कॉलेज प्राचार्य आरके भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे अवकाश पर हैं। इस बाबत शिकायत मिली है। शनिवार को आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

कक्षाएं नहीं चलने देगी एबीवीपी
एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में आपात बैठक कर छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक हमीरपुर विभाग के संयोजन विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। छात्र संगठन के नेताओं ने कहा कि अब प्राध्यापक छात्रा को घर जाकर डरा रहा है। छात्रा गरीब परिवार से संबंध रखती है। जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, कक्षाएं नहीं चलने दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed