फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation case in chamba

'डीसी साहब मुझे बचा लीजिए, वो रोज मुझसे गंदी हरकतें करता है'

Sat, 06 Jun 2015 09:14 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
molestation case in chamba

'डीसी साहब मुझे बचा लीजिए, वो रोज मुझसे गंदी हरकतें करता है। मेरा रास्ता रोककर खड़ा हो जाता है। विरोध करती हूं तो धमकी देता है कि तेरे बारे में गलत अफवाह फैलाकर तुझे बदनाम कर दूंगा।' मामला हिमाचल के चंबा जिला का है। कई दिनों से छेड़छाड़ का अत्याचार सह रही मैहला क्षेत्र की युवती परिवार सहित उपायुक्त के पास पहुंची।

विज्ञापन


मैहला की रहने वाली अनिता कुमारी ने बताया कि उसी क्षेत्र में रहने वाला रजत उसके साथ प्रतिदिन छेड़छाड़ और गंदी हरकतें करता है। पीड़ित युवती ने बताया कि वह चंबा कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए आती है। आते जाते समय हर रोज वह उसका रास्ता रोककर खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन

लड़के के परिजनों ने दे डाली जान से मारने की धमकी

molestation case in chamba

पीड़ित ने बताया कि बीते शुक्रवार को भी जब वह अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी तो युवक ने खेत में आकर उसका रास्ता रोक लिया तथा उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। काफी मुश्किल से युवक के अपना पीछा छुड़ाया।

युवती ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। युवती के परिजन जब लड़के की शिकायत को लेकर उसके परिजनों के पास गए तो लड़के के माता पिता उन्हें भी मारपीट की धमकी देने लगे।

डीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

molestation case in chamba

युवती के परिजनों ने बताया कि इस प्रकार की घटना से पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। परिवार के सदस्यों ने उपायुक्त चंबा एम सुधा देवी से मांग की है कि जल्द ही युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि उनके परिवार व युवती को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

उधर, उपायुक्त ने थाना प्रभारी चंबा को मामले की कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जाए तथा दोषी पाए जाने पर युवक को कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed