फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation case at shilai sirmour.

घर में अकेली देख जेठ ने की जबरदस्ती

Sat, 07 Feb 2015 08:42 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
molestation case at shilai sirmour.

'मैं घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर मेरे जेठ बाबूराम कमरे में जबरन घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे।' हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई के अंतर्गत गांव बड़ा लाणी में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है।

विज्ञापन


यहां की एक महिला ने अपने जेठ पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने तथा बाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना शिलाई में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विरोध किया तो पीट डाला

molestation case at shilai sirmour.

गांव बड़ा लाणी की महिला ने शिलाई पुलिस को बताया कि शाम के समय जब वह अपने पति की अनुपस्थिति में घर पर अकेली थी तो तभी महिला का जेठ बाबूराम उसे अकेली पाकर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के मना करने पर आरोपी बाबूराम ने पीड़ित महिला को बाजू से पकड़ कर धक्का मार दिया।

साथ ही वह महिला के साथ मारपीट पर भी उतर आया। महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान इसे चोटें पहुंची हैं। उधर मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी बाबू राम के खिलाफ धारा 341, 451, 354, 354ए ,323 तथा 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तेजी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed