{"_id":"590d84624f1c1b966b44143f","slug":"mnrega-woman-worker-rape-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्य पर जा रही महिला कामगार से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा कार्य पर जा रही महिला कामगार से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 06 May 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के बालीचौकी क्षेत्र में एक मनरेगा महिला मजदूर के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। महिला ने साथी कामगार पर दुराचार का आरोप लगाया है। स्थानीय महिला थाने में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि हर रोज की तरह बीते वीरवार को वह काम पर जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और जबरन उसके साथ दुराचार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह काम पर नहीं गई और घर लौट कर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी अती देवी ने कहा कि महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। मामले की छानबीन जारी है।