नशा पिलाकर किया रेप, एमएमएस भी बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान पहचान का फायदा उठाकर युवक ने पहले तो महिला को मिलने बुलाया फिर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला से दुराचार किया। यही नहीं, इसका एक एमएमएस भी बनाया लिया।
मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर का है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस अब वीडियो क्लिप के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला का कहना है कि करीब चार पांच महीने पहले युवक ने उसके साथ दुराचार किया था।
लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
महिला ने युवक पर आरोप लगाया है कि करीब पांच महीने पहले युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया था। इसमें उसने उसे कुछ नशीली दवाई पिला दी थी। इससे वह बेहोश हो गई थी। उसके बाद युवक ने उसका अश्लील वीडियो क्लिप बनाया है।
महिला ने बयान में कहा है कि युवक अब उसे एमएसएस का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों के साथ पुलिस में भी केस दर्ज करवा लिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाना है।