{"_id":"6ede8e0da968900c2de4ca72d1ffd682","slug":"mla-booked-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का केस दर्ज होते ही अंडरग्राउंड हो गए नेताजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का केस दर्ज होते ही अंडरग्राउंड हो गए नेताजी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Apr 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता व हमीरपुर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा अंडर ग्राउंड हो गए हैं। दुराचार का मुकदमा दर्ज होते ही पूर्व विधायक एकाएक गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने भी इनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को शिमला पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन नेताजी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके रिश्तेदारों के घर पर भी संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
तबादले का झांसा देकर दुराचार का लगा है आरोप
गौरतलब है कि पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पर एक महिला ने दुराचार का मुकदमा दर्ज करवाया है। यह केस शिमला के बालूगंज थाने में दर्ज है।
महिला का आरोप है कि नेता ने उसके पति का तबादला करवाने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया था।
पुलिस का यह भी आरोप है कि पहले भी वह आरोपी एमएलए के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास गई थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया।
फिलहाल अब यह देखना रोचक होगा कि आखिर कब तक भाजपा का यह नेता पुलिस की गिरफ्त से बच पाता है। पुलिस अधीक्षक अभिशेक दुल्लर का कहना है कि तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन