{"_id":"a0a4cfce77ccdaa2cba5153cdd5bcc25","slug":"missconduct-with-elderly-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी की उम्र की महिला से शर्मनाक हरकत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादी की उम्र की महिला से शर्मनाक हरकत
ब्यूरो/ अमर उजाला,हमीरपुर
Updated Thu, 02 Oct 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर जिला के सुजानपुर पुलिस थाना में बीड़ गांव की महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं युवक ने भी मामला दर्ज करवा दिया है। सुजानपुर पुलिस ने क्रॉस केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना सुजानपुर में बीड़ गांव की एक 58 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने खेतों में घास काट रही थी तो उसे अकेला देखकर एक युवक छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
वहीं युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उक्त महिला उनके खेतों से घास काट रही थी। उसने महिला को घास काटने से मना किया तो महिला ने इस तरह के झूठे आरोप लगाए। सुजानपुर थाना के एसएचओ प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन