{"_id":"5cf7f846bdec2207186a7128","slug":"minor-student-kidnapped-from-school-campus-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर से दिनदहाड़े नाबालिग छात्र का अपहरण, ऐसे छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल परिसर से दिनदहाड़े नाबालिग छात्र का अपहरण, ऐसे छुड़ाया
Wed, 05 Jun 2019 10:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में नौंवी कक्षा के विद्यार्थी को डरा धमका कर अगवा और मारपीट करने का मामला सामने आया है। अगवा नाबालिग को पुलिस की मदद से 24 घंटों के बाद छुड़ाया गया। जिला अस्पताल में बुधवार रात आठ बजे अगवा छात्र का मेडिकल किया गया है।
विज्ञापन
कुल्लू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को छात्र को बंजार में एक व्यक्ति ने स्कूल से दिनदहाड़े अगवा कर लिया। आरोपी स्कूल से अगवा कर उसके मामा के घर ले गया, जबकि उसका मामा घर पर नहीं था।
विज्ञापन
मामले की शिकायत लड़के के पिता खूब राम निवासी गांव बालीचौकी ने कुल्लू पुलिस थाने में की है। बड़ी मुश्किल के बाद उसे परिजनों ने ढूंढ निकाला। लड़के की माता ने कहा कि उनको स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र के अपहरण की फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन
स्कूल से नाबालिग छात्र के दिनदहाड़े अगवा होने के पीछे स्कूल की भी लापरवाही सामने आ रही है। घटना के बाद छात्र बुरी तरह से सहमा हुआ है और स्कूल जाने से ही मना कर रहा है।
दूसरी ओर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला गंभीर है। ऐसे में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।