फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor girl raped after friendship on facebook in shimla

नाबालिग से पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर किया दुराचार

Thu, 24 Jan 2019 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Jan 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped after friendship on facebook in shimla
फेसबुक पर एक पंद्रह साल की नाबालिग लड़की को एक कॉलेज छात्र के साथ दोस्ती करना महंगा पड़ा। आरोपी छात्र उसे बहला फुसला पर शिमला शहर के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। रातभर होटल में रखने के बाद सुबह उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


लड़की जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को मालरोड पर लड़की उन्हें मिल गई। घर जाकर लड़की ने आपबीती परिजनों को सुनाई। आरोपी छात्र के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को रोहडू के चिढ़गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्र रजनीश की उम्र 23 साल बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शिमला अपने रिश्तेदार के घर पर आई थी लड़की

minor girl raped after friendship on facebook in shimla

 पुलिस के मुताबिक, लड़की शिमला अपने रिश्तेदार के घर पर आई थी। आरोपी उसके साथ संपर्क में था। शुक्रवार को छात्र ने लड़की को मिलने के लिए मालरोड पर बुलाया। इसके बाद उसे लेकर होटल में ले गया और कहने लगा कि आज रात यहीं पर रुकेंगे।

आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी छात्र रोहडू़ के एक कॉलेज में पढ़ता है। आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed