{"_id":"5bc4b945bdec2269ad752ec1","slug":"minor-girl-rape-case-reported-in-kangra-indora","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में शौच करने गई नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में शौच करने गई नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड इंदौरा की एक ग्राम पंचायत में खेतों में शौच के लिए गई नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पुलिस थाना इंदौरा में एक नाबालिग युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि रविवार शाम को जब वह शौच के लिए खेतों में गई थी तो वहां पर पहले से मौजूद पंजाब के युवक ने अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
डरी-सहमी युवती से जब परिजनों ने पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल भी करवाया है, जिसमें दुराचार होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना इंदौरा में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।