फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor girl Rape by uncle in Una Himachal Pradesh

काउंसलिंग में बोली नाबालिग- नशे में धुत होकर चाचा सालों से कर रहा है दुष्कर्म

Sun, 02 Jun 2019 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jun 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Minor girl Rape by uncle in Una Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव में नाबालिग छात्रा ने अपने चाचा पर कई सालों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। स्कूल में गुमसुम रहने वाली इस छात्रा ने यह खुलासा एक काउंसलिंग सत्र में किया, जिसे सुनकर स्कूल स्टाफ के रौंगटे खड़े हो गए। बाद में मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 04, 376, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल में आकर कई दिनों से गुमसुम रहती थी। शिक्षक उससे पूछते तो वह कुछ भी बताने से परहेज करती। अनहोनी का शक होने पर स्कूल की एक अध्यापक ने छात्रा की काउंसलिंग की तो छात्रा ने पूरी आपबीती सुना दी। छात्रा ने बताया कि चाचा उसके साथ नशे में धुत होकर दुष्कर्म करता है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। उसे डराया धमकाया जाता है।
विज्ञापन


इसी वजह से वह इसे लेकर किसी से बात नहीं कर पा रही है। काउंसलिंग में यह बात सामने आने के तुरंत बाद स्कूल प्रधानाचार्य ने मामले को ग्राम पंचायत, लाडली एनजीओ और एक मौका एक उम्मीद संस्था के समक्ष उठाया। संस्था प्रतिनिधियों ने स्कूल आकर पूरी जानकारी हासिल की और फिर पुलिस के महिला सेल में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सेल ने बयान कलमबद्ध करके पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के हरकत में आते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि इस मामले की महिला सेल जांच कर रहा है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सेक्शन (4) धारा 376 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लाडली रक्षक की एनजीओ की अध्यक्ष रेखा जंवाल ने कहा कि पीड़िता को डराया धमकाया गया है। ऐसे मामलों में महिलाओं को तुरंत आवाज उठाकर शिकायत करनी चाहिए। एक मौका एक उम्मीद संस्था के राजन जरियाल ने कहा कि नाबालिग पीड़िता को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed