{"_id":"f26d3a0342d053661f2f7f3b8429adb2","slug":"millions-of-bank-fraud-three-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी : एक नहीं बैंक से तीन बार लाखों का फर्जीवाड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी : एक नहीं बैंक से तीन बार लाखों का फर्जीवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 03 Aug 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिले के एक और बैंक में लोन फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपी ने जाली दस्तावेज जमा करवाकर लगभग 21.65 लाख रुपये का लोन ले लिया। मैहतपुर के केसीसी बैंक में मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधन ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। केसीसी बैंक की बंगाणा, हरोली, पंजावर, संतोषगढ़ समेत अन्य शाखाओं में लोन फर्जीवाड़े के मामले सामने आने के बाद जब मैहतपुर बैंक ने भी लोन की फाइलें खंगाली तो एक जाली दस्तावेज से लोन लेने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार केसीसीबी मैहतपुर के प्रबंधक दलबीर सिंह पुत्र प्यारे सिंह निवासी हलेड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि राकेश कु मार पुत्र सुभाष चंद निवासी वार्ड-एक, बसदेहड़ा ऊना ने जाली नाम व पते के कागजात पेश करके उनसे लोन लिया।
विज्ञापन
आरोपी के पक्ष में बैंक से तीन बार लाखों का लोन लिया। प्रबंधक ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 16 दिसंबर 2013 आरोपी ने 5,65,000 रुपये, चार जुलाई 2014 को 11,00000 रुपये और 15 जुलाई को 5,00000 रुपये का लोन लिया है।
यह राशि कुल 21.65 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 420, 464, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज होने की पुष्टि की है।