दूध लेने गई मंदबुद्धि युवती से बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भोरंज में शुक्रवार देर शाम दूध लेने के लिए गई मानिसक तौर पर अक्षम युवती से दुराचार किया गया
इस कृत्य को अंजाम देने वाला गांव का ही युवक है, जिसने मौका देखकर युवती की आबरू को तार तार कर दिया। मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भोरंज थाना के अंतर्गत युवती की चाची ने शनिवार सुबह शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उसकी भतीजी शुक्रवार देर शाम करीब सवा आठ बजे गांव में ही दूध लेने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने सुनसान जगह पर मौका देखकर उसके साथ बलात्कार कर दिया।
जब युवती घर वापिस लौटी तो उसकी हालत काफी खराब थी। इसको देखते हुए परिजनों ने उससे सवाल जवाब किए तो युवती ने परिजनों के सामने सारी कहानी बयां की।
मां का हो चुका है निधन
युवती की चाची ने बताया है कि पीड़िता की मां का निधन हो चुका है और उसकी भतीजी लंबे समय से मानसिक रूप से अक्षम है। पुलिस थाना भोरंज ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आनन फानन में छानबीन शुरू की।
युवती का मेडिकल करवाया गया जिसमें की दुराचार की पुष्टि हो गई है। छानबीन में पता चला है कि गांव के ही व्यक्ति ने युवती के साथ दुराचार को अंजाम दिया है। पुलिस ने सबूत के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए गांव के ही युवक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मगर पूरे मामले ने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। इससे पहले मंडी के सरकाघाट में भी नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आ चुका है।
उधर, भोरंज थाना प्रभारी ओम चंद ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।