फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mentally Ill Woman Raped in Hospital

मनोरोगी महिला से अस्पताल में दुराचार, आरोपी भी मनोरोगी

Thu, 26 Jul 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 Jul 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Mentally Ill Woman Raped in Hospital

शिमला के बालूगंज स्थित मानसिक रोग निवारण अस्पताल में मनोरोगी महिला से छेड़छाड़ के मामले में अस्पताल में उपचाराधीन मनोरोगी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बालूगंज थाने में लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कर लिया है और अब उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।

विज्ञापन


आरोप लगा है कि जब महिला वार्ड से गायब थी तो ढूंढने पर यह पुरुष शौचालय में युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई। महिला से दुराचार की आशंका पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी मरीजों की गणना करते जब महिला वार्ड में पहुंचे तो उन्हें एक महिला रोगी वार्ड में नहीं मिली।
विज्ञापन


काफी ढूंढने के बाद कर्मी जब पुरुष वार्ड के शौचालय में गए तो वहां पर महिला और मानसिक रोगी युवक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। इसकी शिकायत कर्मियों ने प्रबंधन को दी गई। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय पाठक ने बताया कि दोनों मानसिक रोगी शौचालय में पाए गए थे। महिला के साथ दुराचार जैसी घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का अस्पताल में अल्ट्रासाउंड भी करवाया गया है, जबकि सैंपल भी जांच के लिए लैब में भेजा गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही मनोरोगी हैं। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कह पाएंगे। अभी छानबीन चल रही है।

बिलासपुर में छह साल की मासूम के साथ दुराचार

Mentally Ill Woman Raped in Hospital

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाने के तहत एक गांव में एक नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार के बाद आरोपी बेहोश नाबालिग को यह बोलकर घर छोड़ गया कि वह झूला झूलते वक्त बेहोश हो गई है। एक घंटे बाद नाबालिग के होश आने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी मौके से फरार हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय मासूम घर से कुछ दूर पर सावन का महीना होने के चलते झूला झूल रही थी। इसी दौरान उसी गांव का एक वाला जोगिंद्र (35) वहां आ धमका और मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने मासूम से दुराचार किया।

बच्ची बेहोश हो गई तो वह उसे यह कहकर घर छोड़ गया कि वह झूला झूलते वक्त बेहोश हुई है। परिजनों ने मासूम की हालत देखी तो उन्हें यह समझने में देरी नहीं लगी कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। परिजनों ने बताया कि मासूम को एक घंटे बाद होश आया तो उसने आपबीती परिजनों को बताई।

परिजनों ने तलाई पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मासूम के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed