फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meet packet found in room police arrested one accused in solan

कमरे में मिले मांस के पैकेट, दो गिरफ्तार, एक मौके से फरार

Mon, 29 Oct 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Mon, 29 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Meet packet found in room police arrested one accused in solan

पुलिस ने कमरे में रखे 41 किलो 400 ग्राम मांस के पैकेट पकड़े हैं। मांस को एक-एक किलो की पैकिंग में रखा गया था। मुख्य आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया है जबकि उसकी पत्नी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंदू संगठनों को शक है कि यह गोमांस है। पुलिस ने मांस को जब्त कर सैंपल जुन्गा लैब भेज दिए हैं। अब रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मांस किस जानवर का है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी रब्बी के कमरे में मांस की सूचना कुशाल गोयल गोल्डी को मिली। उन्होंने इसकी सूचना भारतीय गोरक्षा दल के राष्ट्रीय महासचिव नवीन शर्मा को दी। वह कार्यकर्ताओं के साथ कमरे में जा पहुंचे जहां पैकेट में बंद मांस मिला। आरोपी रब्बी मौके से चकमा देकर फरार हो गया और अपना मोटरसाइकिल एचआर 49-बी 1656 वहीं छोड़ गया।
विज्ञापन


कमरे से पुलिस ने उसकी पत्नी रूपाली, निवासी मुर्शाीबाद पश्चिम बंगाल और आलमगीर खान निवासी मुरसदाबाद पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने कहा कि उसके कमरे में पति ने क्या रखा था, उसे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं खान ने भी खुद को निर्दोष करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बरोटीवाला बहादुर सिंह ने बताया कि धारा 295ए, 429 व धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पशु चिकित्सक अधिकारी बरोटीवाला डॉ. शंकर ने बताया कि मीट के हर पैकेट के अलग-अलग सैंपल ले लिए हैं। इन्हें जांच के लिए जुन्गा भेजा जा रहा है। वहां से जांच के बाद ही पता चलेगा कि मीट किस पशु का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed