फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Married women committed suicide in shimla

विवाहिता ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

Mon, 06 May 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Married women committed suicide in shimla

राजधानी के साथ लगते धामी क्षेत्र में एक विवाहिता उमावती (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। महिला को पेड़ से लटका देखकर परिजनों ने इसे नीचे उतारा और इसे अस्पताल ले आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। बालूगंज पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
  पुलिस के मुताबिक महिला घणाहट्टी के देवनगर क्षेत्र के मैतनी गांव में ससुराल वालों के साथ रहती थी। रविवार को महिला ने घर के पास पेड़ से फंदा लगाया। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता को देर शाम जब इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए ब्यान में मृतक महिला के पिता ने बताया कि ससुराल वाले पहले से उसकी बेटी को तंग करते थे। उन्होंने इसकी शिकायत बालूगंज थाने में दर्ज करवाई है। मृतका के पिता ने 


ससुराल वालों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पिता कुलदीप की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed