फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Married Person Raped a Girl at Una.

शादीशुदा युवक करता रहा युवती से रेप, बच्ची जन्मी तो खुली पोल

Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married Person Raped a Girl at Una.

एक बच्चे के बाप ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार उसका रेप किया। 8 माह बाद युवती ने बच्ची को जन्म दिया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिले ऊना का है।

विज्ञापन


यहां जिले के एक गांव की अविवाहित युवती ने एक मृत बच्ची को जन्म दिया है। युवती का प्रसव वीरवार देर शाम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुआ। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई माह तक दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गर्भ ठहरने के बाद आरोपी ने युवती से बात करना छोड़ दिया था। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बस चालक बताया जा रहा है, जो शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप, गर्भवती हुई तो छोड़ दिया

Married Person Raped a Girl at Una.

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक निकटवर्ती गांव के युवक ने उसे प्रेम के झांसे में फंसा लिया। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुराचार किया। युवती ने बताया कि गर्भवती के होने बाद आरोपी ने उससे बात करनी बंद कर दी।

कई बार युवक से संपर्क किया गया, लेकिन वह हर बार उसे अनदेखा करता रहा। लोकलज्जा के डर से पीड़िता ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। पेट में दर्द हाने पर वीरवार शाम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां युवती ने आठ माह की मृत बच्ची को जन्म दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती के बयान कलमबद्ध किए और मृत नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और उससे शादी करने का वादा करता था।

उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed