फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   marriage not registered after 22 years, hearing in women commession.

पति की ये करतूत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Sat, 24 Jan 2015 09:34 AM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
marriage not registered after 22 years, hearing in women commession.

शिमला में एक शख्स ने 22 साल पहले शादी तो कर ली लेकिन एक जरूरी काम आज तक नहीं किया। अब पत्नी सरेआम उस पर सवाल उठा रही है। मामला शिमला के महिला आयोग में पहुंचा है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि शादी के 22 साल बाद भी उसके पति ने अपनी शादी रजिस्टर नहीं करवाई है। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसकी छोटी बहन से भी नाजायज संबंध बना लिए हैं।
विज्ञापन


महिला ने आयोग से आग्रह किया किया कि उनके बच्चे बड़े हो गए हैं, लेकिन उनके पति ने अभी तक शादी रजिस्टर नहीं करवाई है। जिस कारण उनकी शादी और बच्चों का भविष्य खतरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन से बनाए नाजायज संबंध

marriage not registered after 22 years, hearing in women commession.

महिला ने कहा कि वह अपने पति से पिछले कुछ सालों से अलग रह रही है। उसके पति ने मेरी छोटी बहन से भी संबंध बना लिए। छोटी बहन की एक बेटी भी हो गई है। मगर वह भी अब पति से अलग रहती है।

पति ने मेरा नाम पंचायत में 22 साल से दर्ज नहीं करवाया। जब कहती हूं तो वे टाल मटोल करते हैं। महिला आयोग ने महिला की शिकायत सुनी और पति के लिए फैसला सुनाया

पति ने महिला आयोग से समक्ष अपनी गलती स्वीकार की और अगली सुनवाई में रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज जमा करवाने की बात स्वीकार की।

पहले संबंध बनाए अब शादी से इंकार

marriage not registered after 22 years, hearing in women commession.

वहीं, शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव के युवक ने महिला आयोग के समक्ष प्रेमिका से शादी करने से साफ इंकार कर दिया है। इतना ही नहीं युवक ने प्रेमिका के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से भी इंकार किया।

जबकि महिला ने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि दोनों के बीच संबंध है और लंबे समय से साथ भी रहे हैं, लेकिन अब वह शादी के लिए इंकार कर रहा है। युवक ने आयोग के समक्ष कहा.... मैं इससे (प्रेमिका) तो क्या किसी से भी शादी नहीं करूंगा और मेरा इस महिला के साथ कोई संबंध नहीं है।

उधर, महिला ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि युवक के साथ उसके संबंध शादी से पहले से थे।

पति की मौत के बाद बना रिश्ता

marriage not registered after 22 years, hearing in women commession.

शादी के दौरान और पति के देहांत के बाद भी दोनों के बीच रिश्ता रहा, लेकिन अब शादी और खर्चे की मांग की तो इंकार कर रहा है। महिला प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला आयोग ने दोनों पक्षों को सुना और दोनों को एक महीने बाद फिर से आयोग के समक्ष पेश होने को कहा है।

एक अन्य मामले में पांच साल से अलग रह रहे पति - पत्नी ने खुशी खुशी साथ रहना स्वीकार किया और पति ने कहा कि अब घर को उनकी पत्नी संभालेगी। इसके अलावा आयोग ने सात अन्य मामलों में सुनवाई की जबकि 24 मामले लगे थे। मौसम की खराबी के कारण 15 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं हुए।

इसलिए टूट रहा घरः महिला आयोग

marriage not registered after 22 years, hearing in women commession.

महिला आयोग अध्यक्ष जैनब बोलीं बाहरवालियों के कारण टूट रहे घर रिश्तों और आपसी विचारों में मतभेद। एक दूसरे पर विश्वास की कमी के कारण दांपत्य जीवन में दूरी आ रही है।

कोई भी रिश्ता हो, जब तक विश्वास और दूसरे के प्रति सम्मान नहीं होगा तब रिश्तों में बिखराव की गुंजाइश अधिक रहती है। पति के घर से बाहर रिश्ते बनाने के पीछे भी काफी हद तक यही कारण अधिक होते हैं।

इन्हीं कारण से रिश्ते भी टूट रहे हैं। पति और पत्नी को चाहिए कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले स्थिति विशेष पर खुलकर बात करें ताकि दुविधा और गलतफहमी की कोई गुंजाइश न रहे। आयोग की कोर्ट में अंतिम दिन शुक्रवार को कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और शिमला जिला के 26 मामले सुनवाई के लिए लगे हैं। अधिक तर शिकायतें पति के खिलाफ की गई हैं। इनमें कुछ शिकायतें सास के खिलाफ भी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed