फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mardani teaches lessons to thieves

महिला बनी मर्दानी, रात के अंधेरे में चोर से भिड़ गई कौशल्या

Tue, 22 Nov 2016 06:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 22 Nov 2016 06:49 AM IST
विज्ञापन
Mardani teaches lessons to thieves

रात के अंधेरे में एक बहादुर महिला अकेली चोर से भिड़ गई। गुप अंधेरे में महिला ने चोरी के इरादे से घर में घुसे व्यक्ति को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन चोर ने तेजधारदार हथियार से महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले के कोलर गांव का है। चोर घर से लगभग सबा लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया है। इस मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोर का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब चार बजे कोलर गांव की 47 वर्षीय कौशल्या देवी को घर के बरामदे से एक व्यक्ति के जाने की आवाज हुई। महिला ने उसका पीछा किया और उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन महिला उसे पकड़ नहीं पाई। 

विज्ञापन

सिर पर हमला कर फरार हो गया चोर

Mardani teaches lessons to thieves

इससे पहले कि महिला शोर मचाती शातिर ने तेजधारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया जिसके तुरंत बाद उसे पांवटा अस्पताल लाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि महिला को तेज चीज से मारा गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेजा गया है।

उधर अस्पताल से महिला जैसे ही घर पहुंची तो अलमारी देखकर चौंक गई। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी अलमारी से लगभग चार तोला सोने के जेबर (अंगूठी, बालियां, तिलियां आदि) गायब हैं। जबकि करीब 25 हजार रुपये कैश भी अलमारी में नहीं है। माजरा चौकी के प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed