फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi murder case man killed brother

गोबर के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा

Sun, 28 May 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Sun, 28 May 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Mandi murder case man killed brother

गोबर को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। खेत में गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। हिमाचल के मंडी जिले की ग्राम पंचायत बड़ीधार के दरुघ गांव में वारदात से सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन



गाली गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने वहां पड़ी लकड़ी के टुकड़े से बड़े भाई के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर हालत में इसे पधर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में इसकी मौत हो गई। पुलिस ने छोटे भाई पर हत्या का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात दोनों भाइयों के बीच खेत में गोबर फेंकने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बहसबाजी शुरू हो गई। गाली-गलौज के बाद गुस्साए छोटे भाई वीरी सिंह ने पास पड़ी पेड़ की टहनी को उठाया और बड़े भाई सूरज सिंह के सिर पर कई वार कर दिए। सूरज सिंह वहीं अचेत हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई किया रेफर लेकिन अस्पताल में ही तोड़ दिया दम

Mandi murder case man killed brother

इसके बाद दोनों परिवार के सदस्यों ने सूरज सिंह को पधर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया। 


जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के बाद चिकित्सकों ने सूरज सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे पीजीआई लेने की तैयारी करने लगे, लेकिन सूरज सिंह ने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया। 


डीएसपी अनिल धौल्टा ने हत्या का मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खेत में गोबर फेंकने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। 


इसी बीच झगड़ा हुआ और छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर पेड़ की मोटी टहनी से कई वार कर दिए। घायल ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। छोटे भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed