फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi murder case: accused delared as a wanted.

बेगमा का हत्यारा वांटेड घोषित, पुलिस देगी ईनाम

Fri, 12 Sep 2014 02:44 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
mandi murder case: accused delared as a wanted.

हिमाचल के जिला मंडी के मुराह रोड पर चचेरी बहनों पर चाकू से वार करने वाले आरोपी तेज राम को पुलिस ने वांटेड घोषित कर दिया है। छठे दिन भी आरोपी का सुराग न लगने के बाद पुलिस ने उसकी फोटो सार्वजनिक कर दी है। इसे ढूंढने वाले को ईनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले छह दिनों से पुलिस की टीमें आरोपी तेज राम निवासी खलवाहण डाकघर थाची की धरपकड़ के लिए खाक छान रही है, लेकिन आरोपी के बारे में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिले हैं। तेज राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


वीरवार को जिला पुलिस ने आरोपी तेज राम का फोटो सार्वजनिक कर दिया है ताकि लोग भी आरोपी को पहचान कर पुलिस को सूचित कर सके। पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने बताया कि हमले में घायल मथुरा देवी ने आरोपी तेज राम की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के शव को पूरी रात सहलाती रही मां

mandi murder case: accused delared as a wanted.

वहीं, चाकू के हमले में घायल बेगमा की मौत से पूरा क्षेत्र सहमा हुआ है। बुधवार को बेगमा का शव पहुंचने में देरी के चलते वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया। घर के आंगन में रखा बेगमा के शव के पास पूरी रात बैठ कर मां द्रुमुतू देवी रोते-बिलखते हुए उसे सहलाती रही।

दादी ठाकरी देवी व दादा जजी राम भी विलाप करते रहे। उनके जुबां से यही बात निकल रही थी कि हमारी बेगमा सीधी थी और पढ़ाई कर कुछ बनने की जिद करती थी। जिस तरह से बेगमा हमें छोड़ कर चली गई, दरिंदे के साथ ही ऐसा ही होना चाहिए।

बेगमा थलौट में एक निजी संस्थान में डीसीएस का कोर्स कर रही थी। जिस मुराह रोड पर सिरफिरे ने चाकू से वार किया उस दिन भी बेगमा बिना कुछ खाए घर से निकली थी। वीरवार सुबह साढ़े सात बजे बेगमा का अंतिम संस्कार किया गया।

सहेली की अंतिम दर्शन नहीं कर पाई मथुरा

mandi murder case: accused delared as a wanted.

हमले में घायल मथुरा चचेरी बहन बेगमा का आखिरी दर्शन नहीं कर पाई है। पांच दिनों से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचाराधीन मथुरा अपनी चचेरी बहन की मौत से बेखबर है। जबकि वीरवार सुबह बेगमा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गंभीर रूप से घायल बेगमा की मौत मंगलवार शाम आईजीएमसी शिमला में हो गई थी। मगर मथुरा के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसे बेगमा की मौत की सूचना नहीं दी गई। वहीं, मथुरा की मां रेश्मू देवी भी बेगमा की मौत से अनजान है।

अस्पताल में दोनों ही मां-बेटी बेगमा की सलामती के लिए मिन्नतें कर रही हैं। मथुरा की मां रेश्मू देवी ने बताया कि वह अब बोलने व चलने फिरने लगी है। हालांकि उसने अभी तक घटना के बारे में कोई बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed