फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man was depressed and had suicidal

तनाव में था वो शख्स और कर ली आत्महत्या

Thu, 31 Jul 2014 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 31 Jul 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
man was depressed and had suicidal

मानसिक तनाव लोगों को जिंदगी से मौत की तरफ धकेल रहा है। हिमाचल ऊना जिला के मैहतपुर सहोड़ां में एक शख्स ने तनाव के चलते जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक कई दिनों से मानसिक में तनाव में था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रायपुर निवासी रणजीत ने वीरवार सुबह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।

परिजन उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ले आए। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हाल को देखते हुए फौरन प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते हुए व्यक्ति की आनंदपुर पहुंचते ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से तनाव में चल रहा था।

हालांकि व्यक्ति के जहरीले पदार्थ के पीछे के ठोस कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed