फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man swept away in vyas river near manali

ब्यास नदी ने ली एक और की जान

Mon, 16 Jun 2014 06:35 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
man swept away in vyas river near manali

पर्यटन नगरी मनाली के पलचान मार्ग के नेहरुकुंड के समीप एक पर्यटक के ब्यास नदी में बह जाने से मौत हो गई है। पर्यटक नेहरुकुंड के पास ब्यास नदी में स्नान कर रहा था। पुलिस शव की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ओमवीर पुत्र राम सिंह आयु 24 वर्ष गांव झालाबाड़ जिला अलवर राजस्थान के नाम हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त युवक नेहरुकुंड के समीप स्नान कर रहा था और व्यास के तेज बहाव के चपेट में आने से युवक अचानक ब्यास की धारा में बह गया।

नहीं निकाल पाए शव

man swept away in vyas river near manali

हालांकि युवक का शव एक किमी दूर बाहंग के समीप नदी के बीच फंस गया था, लेकिन पुलिस व अगिभनशमन के जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने शव को निकालने की पूरी कोशिश की।

लेकिन ब्यास में जलस्तर तेज होने से शव को नहीं निकाला गया और तेज बहाव में बह गया। समाचार लिखे जाने तक  शव को तलाश करने को पुलिस ने सर्च आप्रेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed