{"_id":"369e3574f99d64e2d54ea02f9c66d26f","slug":"man-shoot-himself-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों इस युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर क्यों इस युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
बयूरो/ अमर उजाला, कुनिहार/ अर्की(सोलन)
Updated Tue, 22 Apr 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
26 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर ली। घटना के वक्त युवक अपने कमरे में अकेला था। परिजन घर के आसपास ही थे। गोली की आवाज सुनते ही सभी कमरे तक पहुंचे। युवक खून से लथपथ जमीन पर गिरा था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार मान पंचायत के तहत मझिहार नौणी गांव के दिनेश कुमार पुत्र कांशी राम ने घर में रखी लाइसेंसी पुरानी टोपीदार बंदूक से अपने पर गोली चलाई।
विज्ञापन
उसका पिता दुकानदार हैं जबकि दिनेश खेती करता है। गोली की आवाज से घबराए परिवार वालों के उस समय होश उड़ गए, जब उन्होंने दिनेश को खून से लथपथ देखा।
परिवार वालों ने इसकी सूचना अर्की पुलिस थाना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को अर्की स्थित नागरिक चिकित्सालय में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
विज्ञापन
जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा, लेकिन पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन में जुट गई है।
दिनेश शादीशुदा था, उसकी पत्नी और एक छोटी बच्ची है। उधर, डीएसपी विनोद धीमान ने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।