{"_id":"6ac6a8711a2b9e08e90da0f7","slug":"15-tolas-of-gold-and-one-kilogram-of-silver-stolen-from-the-house-hisar-news-c-21-1-hsr1041-967845-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर से 15 तोले सोना और एक किलो चांदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर से 15 तोले सोना और एक किलो चांदी चोरी
विज्ञापन
नारनौंद । गांव कापड़ो में घर का ताला तोड़कर करीब 15 तोले सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
नारनौंद थाना से जांच अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, कापड़ो निवासी बीज विक्रेता कुमार ने बताया कि 3 अक्तूबर को सुबह वह उचाना रोड स्थित अपनी दुकान पर गए हुए थे। उनकी मां रोशनी देवी और पत्नी रितु पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थीं। कुछ समय बाद दोनों घर लौटीं। रितु आराम करने छत पर बने कमरे में गईं तो वहां अलमारी का सामान बिखरा मिला।
जांच में अलमारी से चार तोले का सोने का कड़ा, दो तोले की सोने की चेन, दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, लॉकेट सहित अन्य आभूषण गायब मिले। चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, चेन, कड़ा, सिक्का और घड़ी भी चोरी हो गई। उनके बड़े भाई कृष्ण कुमार की अलमारी से सोने की गंठी, दो जोड़ी झुमके, चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य सामान भी चोरी मिला।
विज्ञापन
शिकायत के बाद खेड़ी चोपटा चौकी पुलिस पहुंची मौके पर : शिकायतकर्ता के अनुसार, चोरी हुए सामान में करीब 15 तोले सोना और एक किलो चांदी शामिल है। शादी में मिले उपहार व अन्य सामान भी चोर ले गए। शिकायत के बाद खेड़ी चोपटा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नारनौंद थाना पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े पांच लाख के जेवर चोरी
नारनौंद। वार्ड -12 में 6 अक्तूबर को दिनदहाड़े अज्ञात चोर एक मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 7,000 रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। सूचना मिलने पर नारनौंद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
जांच अधिकारी रविंद्र के अनुसार, वार्ड 12 निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 6 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर पर नहीं थे और मकान पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ली।
जांच में दो जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने की अंगूठियां, सोने का मांग टीका, कछुआ छाप अंगूठी, सोने की दो कान की बालियां, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की चुटकी और सोने का लॉकेट नहीं मिला। इसके अलावा 7,000 रुपये नकद भी चोरी किए गए। उनका दावा है कि चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये है।