फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man received pension of dead person for four years

चार साल तक मृत व्यक्ति की पेंशन लेता रहा शातिर, लगाया इतने लाख का चूना

Tue, 09 Jan 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 09 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
man received pension of dead person for four years

मृत व्यक्ति के नाम से एक शातिर 4 साल से पेंशन लेकर सरकार को चूना लगाता रहा। जब तक जिला कोषागार को ठगी का पता चला तब तक वह 4, 76, 418 रुपयों की चपत लगा चुका था। 

विज्ञापन


मृत व्यक्ति जग्गननाथ राजभवन में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। साल  2014 अप्रैल महीने में इनकी मौत हो गई थी। इसके बाद शातिर मृत व्यक्ति का जिला कोषा विभाग में जीवन प्रमाण पत्र देता रहा और उनके नाम पर  पेंशन लेता रहा। 
विज्ञापन


शातिर पेंशन निकलवाने के लिए पिछले दो साल से पटवारी से जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाता रहा और पेंशन निकालता रहा। पुलिस के मुताबिक, तीसरी बार जब शातिर पेंशन के लिए मृत व्यक्ति का जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन करने के लिए जिला कोषागार पहुंचा तो उसका पर्दाफाश हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आया पूरा मामला

man received pension of dead person for four years

सदर पुलिस थाने में शिकायतकर्ता जिला कोषाधिकारी जगदीश शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को एक शख्स उनके कार्यालय आया और कहा कि मैं जग्गन नाथ हूं, मेरे जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन करें। उसकी बात सुनकर शक हुआ और उससे उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगा।

इस पर शातिर ने कहा कि मैं अभी लाकर देता हूं। जैसे ही शातिर कागजात लेने कार्यालय से बाहर गया शर्मा ने जग्गननाथ की पेंशन की फाइल निकाली, इसमें किसी और की फोटो लगी थी। इसके बाद राजभवन फोन किया जहां जग्गननाथ कार्यरत थे।

राजभवन से पता चला कि इनकी मौत 20 अप्रैल 2014 को हो चुकी है। कागजात लेने गया शातिर वापस नहीं आया। इस पर पुलिस थाना में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed