फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man murder wife in mandi himachal pradesh

झगड़े में आपा खोकर दराती से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया

Thu, 06 Sep 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Thu, 06 Sep 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Man murder wife in mandi himachal pradesh

झगड़े में आपा खोकर पति ने दराती से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गनग्रां गांव में हुई। खेत में काम करते समय हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पति ने पत्नी के ही फोन से परिजनों को वारदात की सूचना दी और फिर ब्यास नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


आरोपी के जूते ब्यास नदी किनारे से बरामद हुए हैं। हालांकि, उसकी तलाश की जा रही है। इस दंपती के दो बेटे हैं। होशियार मां-बाप का इकलौता बेटा है। पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सिर धड़ से अलग कर दिया

Man murder wife in mandi himachal pradesh

जानकारी के अनुसार हत्यारा पति होशियार सिंह (29) बुधवार सुबह दूध बेचने दुरघ गांव आया था। घर लौटने के बाद वह पत्नी रीना देवी (25) के साथ घास लाने चला गया। खेत में काम करते समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने हाथ में पकड़ी दराती से पत्नी के गले पर जोरदार प्रहार कर सिर धड़ से अलग कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों गुत्थमगुत्था भी हुए हैं। हत्या के बाद होशियार ने पत्नी के मोबाइल फोन से परिजन को वारदात की जानकारी दी और खुद ब्यास नदी में छलांग लगाने की बात कही। इसके कुछ ही देर में गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

ब्यास नदी तक तलाशा

Man murder wife in mandi himachal pradesh

होशियार को ब्यास नदी तक तलाशा, लेकिन नदी किनारे उसके जूते ही मिले। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारे होशियार को ब्यास में छलांग लगाते देखा गया है। पुलिस उसे समीप के जंगल और ब्यास नदी के किनारे में तलाश रही है।

एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि दराती को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हत्यारे पति ने पत्नी को मारने के बाद खुद ब्यास में छलांग लगा दी है। हत्या के पीछे पारिवारिक झगड़ा कारण माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed