{"_id":"61ed6483c5c7875992124ff2","slug":"man-killed-wife-and-son-in-manikaran-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे से किया वार: बहस के बाद पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डंडे से किया वार: बहस के बाद पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 23 Jan 2022 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Jan 2022 07:53 PM IST
सार
45 वर्षीय चंद्र बहादुर ने पत्नी माया देवी और बेटे चिंग चोंग को डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिकर्ण के जरी में एक नेपाली कामगार ने बहस के बाद पत्नी और बेटे को डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी जरी में सूचना मिली थी कि किराए के एक कमरे में रह रहा नेपाली मूल का परिवार आपस में झगड़ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां माया देवी (30) और उसके 11 साल के बेटे चिंग चोंग का शव चटाई पर पड़ा था। दोनों की हत्या का आरोप माया देवी के पति चंद्र बहादुर पर है। दोनों के सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। 45 वर्षीय चंद्र बहादुर पिछले छह-सात साल से जरी में अपने परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
यह सूमारोपा नामक जगह पर पत्थर निकालने का काम करता था। रविवार को मौसम खराब होने की वजह से वह काम पर नहीं गया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन