{"_id":"6093e52ac3949fb6bfd7f66b7b529f10","slug":"man-crushed-by-train-in-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर धड़ से अलग हुआ सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर धड़ से अलग हुआ सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि व्यक्ति खुद ट्रैक पर लेटा या फिर उसे मारकर किसी ने ट्रैक पर लेटा दिया था। रेलवे पुलिस के अनुसार ऊना-अंब रेलवे ट्रैक पर अजनोली के पास वीरवार देर शाम अंब की ओर जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस एक्सप्रेस से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। वह काफी देर तक ट्रैक पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस की टीम कुलदीप कुमार, ऋषि कुमार, सरोज कुमारी, अमर सिंह एवं रोशन ने शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान व्यक्ति के पास से कोई ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। रेलवे पुलिस के हेडकांस्टेबल कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन