{"_id":"5d56a3a68ebc3e89a66e98c9","slug":"man-commit-suicide-after-tortured-by-wife-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने फंदा लगा दी जान, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने फंदा लगा दी जान, महिला गिरफ्तार
Fri, 16 Aug 2019 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Aug 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जिला मंडी के सराज क्षेत्र के संगरूट निवासी मेघ सिंह ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता अमर सिंह का आरोप है कि उसकी बहू की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर मेघ सिंह की पत्नी धनेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी गुरदेव चंद ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम मेघ सिंह घर में अकेला था। देर शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे पर झूलता पाया। इसके बाद परिजनों ने पंचायत प्रधान और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू बेटे को बेवजह परेशान करती रहती थी। पत्नी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। उसका बेटा साधारण और सरल स्वभाव का था।