फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man beaten up for guthka in paonta sirmour himachal pradesh

गुटखा नहीं देने पर युवक को किया लहूलुहान, रेडक्रॉस फंड से करवा रहे उपचार

Fri, 24 Apr 2020 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Apr 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Man beaten up for guthka in paonta sirmour himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा के बातापुल के समीप रहने वाले एक युवक को हमलावर ने बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि लड़के ने गुटखा कहीं पर भी नहीं मिलने की बात कही थी। इसके बाद आग बबूला होकर आरोपी ने युवक के सिर, आंख के समीप और पीठ पर डंडे तथा पत्थर से वार करके बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


चीख पुकार सुन कर बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी आरोपी ने मारपीट कर दी। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया है। गरीब परिवार ने उपचार के लिए एसडीएम पांवटा से गुहार लगाई जिसके बाद रेडक्रॉस फंड से गरीब घायल युवक का उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस थाना टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार पांवटा के बातापुल निवासी आसियां ने कहा कि बेटा निसार मोहम्मद( 16) पातलियों के समीप खेतों में गेहूं काट कर आ रहा था। रात करीब 8.30 बजे वह घर लौट रहा था। इस बीच पातलियों निवासी एक व्यक्ति मिला जिसने निसार से दिलबाग गुटका मांगा। जब कहा कि गुटखा कहीं नहीं मिल रहा है। कर्फ्यू और लॉकडाउन में आपको कहां मिलेगा। ये सुनते ही आरोपी व्यक्ति डंडे और पत्थर लेकर उस पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को पिटते हुए देख परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घायल निसार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। निसार के सिर, आंखों के समीप और पीठ पर चोटें आई हैं। उपचार करवाने को गरीब परिवार के पास पैसे नहीं थे जिसके बाद घायल युवक की मां बेटे को लेकर एसडीएम पांवटा कार्यालय फरियाद लेकर पहुंच गई।


शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि बातापुल के समीप रहने वाले घायल युवक के परिजन पहुंचे थे। घायल युवक के आगामी उपचार को रेडक्रॉस फंड से सहायता राशि प्रदान की जा रही है जिससे घायल युवक का परिवार उपचार करवा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed