फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man accidentally shot dead by his uncle

बंदरों को भगाने के चक्कर में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मौत

Fri, 03 Feb 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर) Updated Fri, 03 Feb 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Man accidentally shot dead by his uncle

हिमाचल के सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के तहत कजवा में चाचा की बंदूक से गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 10 बजे कजवा गांव में दो भाई और चाचा बंदूक लेकर खेतों से बंदरों को भगाने गए थे। इस बीच चाचा सनिया राम का पांव फिसल गया, जिससे चाचा की दोनाली बंदूक से निकली गोली 26 वर्षीय पंकज कुमार को लग गई। छाती में लगी गोली से पंकज बुरी तरह घायल हो गया। उसके बाद पंकज को संगड़ाह अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही पंकज ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

अचानक बंदूक नीचे गिरने से चली गोली

Man accidentally shot dead by his uncle

इस मामले में पंकज के भाई नरेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि अचानक बंदूक नीचे गिरने से गोली चली है। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक पंकज के भाई की शिकायत पर चाचा के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 304ए व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से तफ्तीश करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed