फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lover couple jump into ditch at kangra.

परिजनों को देख प्रेमी जोड़े ने खाई में लगाई छलांग

Sat, 29 Aug 2015 10:12 AM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
lover couple jump into ditch at kangra.

घर से भाग कर एक दूसरे के साथ रह रहे प्रेमी और प्रेमिका ने खाई में छलांग लगा दी। जैसे ही इनके परिवारवाले इनके पास पहुंचे कि ये दोनों खाई में कूद गए। हालांकि दोनों जिंदा तो बच गए मगर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रेम प्रंसग का ये मामला हिमाचल के कांगड़ा स्थित पालमपुर का है। दोनों युवक और युवती घायल हालत में मिले हैं।

विज्ञापन


इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यह युवती कुछ दिन पहले से घर से लापता थी। ऐसे में परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि युवती घर से भागकर युवक के पास चली गई थी। मगर डर के मारे दोनों एक साथ कहीं रह रहे थे। युवती के परिजनों दोनों को कई दिन से तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन

डर के मारे खाई में लगाई छलांग

lover couple jump into ditch at kangra.

बताया जा रहा है कि दोनों की भनक मिलने पर जब युवती के परिजन उक्त स्थान पर पहुंचे तो घर से कुछ दूरी पर दोनों बैठे हुए थे। परिजनों को आता देख दोनों ने खाई में छलांग लगा दी। घटना में युवती को गंभीर चोटें आई। इसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, युवक काफी समय तक लापता रहा। अब जाकर युवक घायल हालत में मिला है।

युवक को पालमपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों के बयान लिए जा रहे है। पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि युवक का पालमपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed