फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   love couple of ludhiyana commit suicide at nainadevi

लुधियाना से लापता प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान

Wed, 06 Jan 2016 11:55 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
love couple of ludhiyana commit suicide at nainadevi

पंजाब के लुधियाना जिले से लापता एक प्रेमी जोड़े ने हिमाचल में आकर आत्महत्या कर ली। दोनों नयनादेवी के पास एक निजी धर्मशाला में ठहरे हुए थे। इस कथित प्रेमी जोड़े ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पंजाब के लुधियाना जिले के प्रताप सिंह बालां मोहल्ले के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों मंगलवार शाम से घर से गायब थे। बताया जा रहा है कि लड़के ने घर में एक पर्ची पर लिखा था कि जीते जी तो नहीं मिल सके, लेकिन मरने के बाद जरूर मिलेंगे। सुमित (24) और संदीप कौर (20) नयनादेवी आए थे। यहां निजी धर्मशाला में रुके। सुबह करीब तीन बजे के बाद दोनों ने जहर खा लिया। दर्द से कराहने लगे तो लोगों ने उन्हें घवांडल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की नहीं थी जानकारी

love couple of ludhiyana commit suicide at nainadevi

उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। संदीप कौर की सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई। चिकित्सक डा. विपुल ने बताया कि दोनों बेहोशी की हालत में थे। आशंका है कि दोनों ने सल्फास की गोलियां खाई हैं। पुलिस की सूचना पर युवक-युवती के परिजन शाम करीब चार बजे नयनादेवी पहुंचे। परिवार के साथ आए पड़ोसी सुखराज ने बताया कि दोनों गत दिन से लापता थे।

दोनों के पिता का स्वर्गवास कुछ साल पहले हुआ है। लड़के का एक भाई और लड़की का भाई स्कूल में पढ़ रहे हैं। दोनों परिवारों के घर एक ही मोहल्ले में हैं। उनके प्रेम प्रसंग के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। दोनों रात को घर नहीं आए। उधर, थाना कोट प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे हैं। युवक-युवती के परिजनों और धर्मशाला के संचालकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed