फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Looting in such a manner that you will be amazed!

ऐसे अंदाज में लूटपाट कि हैरान रह जाएंगे आप!

Sun, 03 Aug 2014 09:30 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
Looting in such a manner that you will be amazed!

हिमाचल के कुल्लू जिला में पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेश द्वार पतलीकूहल में एक ठेकेदार को कुछ बदमाशों ने लूट लिया। यह ठेकेदार पतलीकूहल एटीएम से 75 हजार की राशि निकाल कर निकला था।

विज्ञापन


ठेकेदार एटीएम से कुछ कदम ही दूर पहुंचा था कि शातिर उसका बैग छीनकर फरार हो गए। लूटपाट का शिकार हुए शख्स ने इस सिलसिले में पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी तेज कर दी है। पतलीकूहल क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था से इलाकावासी अपने जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई लाख की लूटपाट भी ऐसे ही हुई

Looting in such a manner that you will be amazed!

दो रोज पहले ही पतलीकूहल एटीएम में ढाई लाख रुपये की लूटपाट हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे ठेकेदार ने पतलीकूहल स्थित एटीएम से 75 हजार रुपये निकाले।

पैसे निकाल कर उसने बैग में रख लिए। वहीं, जिला पुलिस के अधिकृत प्रवक्ता डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया इस सिलसिले में पुलिस के हाथ कुछ ठोस जानकारियां मिली हैं।

उन्होंने दावा किया है कि जल्द मामले को ट्रेस कर आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे कैश के मामले में स्वयं भी सचेत रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed