पूरी प्लानिंग के साथ कर डाली 'स्पेशल 26' जैसी लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल 26 मूवी तो आपने भी देखी ही होगी। कुछ उसी तरह के फिल्मी स्टाइल में यहां लूट हुई। नकली सीबीआई अफसर बनकर संगड़ाह के खेगवा गांव में व्यक्ति से लूट का मामला प्रकाश में आया है। कनपटी पर बंदूक तानकर घर से दो हजार रुपये लूट ले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार दो लोग उत्तराखंड नंबर की गाड़ी में आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेगवा गांव में देर शाम को कुछ अज्ञात लोग नकली सीबीआई अफसर बनकर आए और गांव के दयाराम के घर घुसकर उनसे उनकी पंडिताई तथा गणना के बारे में पूछताछ करने लगे। आरोपियों ने उनसे पैसों की मांग की। पैसे न देने पर उन्होंने पंडित को मारने की धमकी भी दी।
इंकार किया तो तान दी बंदूक
शिकायतकर्ता दया राम ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों को पैसे देने से इंकार किया तो उस पर बंदूक तान दी। बाद में दो आरोपी उसकी गद्दी के नीचे से दो हजार रुपये उठाकर ले गए। वारदात के बाद दयाराम ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि संगड़ाह के खेगवा गांव में अज्ञात लोगों की ओर से एक व्यक्ति को धमकाने तथा पैसे लूटने की सूचना मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास भी कर रही है कि आरोपी कोई नजदीकी तो नहीं? पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।