फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loot at una himachal petrol pump.

पेट्रोल पंप कर्मियों को लहूलुहान कर लूट लिए 3.50 लाख

Mon, 17 Aug 2015 09:27 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
loot at una himachal petrol pump.

हिमाचल के ऊना जिले के चौकी मन्यार में एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में दोनों कर्मी बुरी तरह से लहूलुहान हो गए हैं। पेट्रोल पंप मालिक के अनुसार लुटेरे लगभग साढ़े तीन लाख कैश लूट ले गए हैं। ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को काबू कर लिया गया है जिसकी पहचान अंब के कुठियाड़ी निवासी सचिन के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौकी मन्यार स्थित पेट्रोल पंप पर सेलमैन अजय कुमार और राकेश कुमार रात की शिफ्ट में तैनात थे। देर रात जब वह हिसाब-किताब कर रहे थे तो अचानक तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन

गांव वालों ने धर दबोचा एक आरोपी

loot at una himachal petrol pump.

इसी दौरान आरोपी उनके सारा कैश छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे। आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सुबह करीब चार बजे गांव के लोगों ने एक आरोपी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान कुठियाड़ी निवासी सचिन के रूप में की गई है।

हालांकि एसएचओ बंगाणा ने लूट की राशि करीब 70 हजार रुपये बताई है। लेकिन पेट्रोल पंप के मालिक अनिल कुमार ने साढ़े तीन लाख रुपये की लूट होने का दावा किया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed