{"_id":"5e9c51aa8ebc3e775439241c","slug":"lockdown-and-curfew-in-himachal-pradesh-three-arrested-in-shoghi-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के बीच शिकार कर लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कर्फ्यू के बीच शिकार कर लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
Sun, 19 Apr 2020 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कर्फ्यू और लॉकडाउन 2.0 के बीच पुलिस ने शोघी के पास शिकार कर लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शिकारियों की गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक वन्य जीव का मांस मिला। इसके अलावा दो बंदूकें भी बरामद की। पुलिस ने गाड़ी के साथ-साथ मांस और बंदूकें कब्जे में लेकर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बालूगंज पुलिस थाने ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार पिता-पुत्र शोघी के आनंदपुर के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी युवक अर्की से है और आनंदपुर के एक निजी होटल में काम करता है।
विज्ञापन
एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि शनिवार रात एएसआई अंबी लाल के नेतृत्व में टीम शोघी के आनंदपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच साधुपूल सड़क से शोघी की तरफ आ रही हरियाणा नंबर की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। इसमें तीन लोग सवार थे। कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर की गई पुलिस पूछताछ में ये लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब गाड़ी की तलाशी ली तो पिछली सीट पर दो कारतूस बंदूकें रखी थीं, अगली सीट के नीचे वन्य जीव का मांस रखा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून में होगी वन्य जीव की शिनाख्त
पुलिस ने वन्य जीव की शिनाख्त के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया, लेकिन जीव के टुकड़े-टुकड़े किए जाने से शिनाख्त नहीं हो पाई। मांस का वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है। अब वन्य जीव की शिनाख्त के लिए मांस के सैंपल देहरादून स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन